चंदौली, मई 16 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने शिकारगंज क्षेत्र स्थित भोका बंधी के गेटों का निरीक्षण कर उनकी बदहाल स्थिति पर चिंता जताई। कार्यकर्ताओं ने बंधी के अंदर जाकर निरीक्षण किया, जहां दीवारें पूरी तरह जर्जर मिलीं तथा चारों गेटों के पटरे भी खराब हालत में पाए गए। बताया कि भोका बंधी के गेटों का निर्माण वर्ष 1954 में कराया गया था।किसान विकास मंच के नेता सरोज कुमार यादव ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार बंधी डिवीजन के अधिकारियों से वार्ता की जा चुकी है। सहायक अभियंता द्वारा केवल दीवारों की मरम्मत कराने की बात कही जा रही है, जबकि समस्या कहीं अधिक गंभीर है। यह भी पढ़ें- दिशा की बैठक में भविष्य की योजनाओं और विकास पर हुआ मंथन, पेज 4 लीड निरीक्षण के दौरान सरोज कुमार यादव, सुनील पटेल, प्रदीप सिंह, प्रवीण या...