मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- शहीद दिवस पर कस्बा भोकरहेड़ी में महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान हवन यज्ञ में आहूति दी गयी।भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव की शहादत पर प्रकाश डाला गया तथा श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला कुंवापट्टी में अमृत सरोवर किनारे स्थित मुख्य चौक पर सोमवार को शहीद दिवस पर हवन यज्ञ में आहुति देकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल व कस्बे की चेयरपर्सन सरला देवी वामन द्वारा सरदार भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि प्रत्येक घर में शहीद भगत सिंह का चित्र होना चाहिये जिससे प्रत्येक को देश भक्ति की प्रेरणा मिले और राष्ट्र भक्ति की भावना लगातार विकसित हो। किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बृजवीर सिंह ने क...