मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- मोरना । कस्बा भोकरहेड़ी में खाद्य विभाग द्वारा मिलावटी मावा बनाने वालों पर कार्रवाई से हड़कंप मच गया। खाद्य विभाग द्वारा मौके पर पकड़ा गया सैकड़ों किलो मिलावटी मावा नष्ट कराया। कस्बा भोकरहेड़ी में शुक्रवार की देर शाम खाद्य सुरक्षा अधिकारी अर्चना धीरान के नेतृत्व में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए छापेमारी की गई जिसमें कस्बे के इरफान, इरशाद, दिलशाद, शकील,आदि की मावा भट्टी से 10 नमूने एकत्र किए गए। तथा 270 किलो मिलावटी मावे को मौके पर ही नष्ट कराया। साथी 51 किलो वसा व 35 किलो एसएमपी पाउडर को सीज किया। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में संदीप सिंह, वैभव शर्मा, सुनील कुमार, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. विशाल चौधरी, नेहा चौधरी, पूनम कुमारी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: र...