मुजफ्फर नगर, जुलाई 25 -- मोरना भोकरहेड़ी स्थित इंटर कॉलेज में 82 यूपी एनसीसी बटालियन मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में जूनियर विंग के लिए नए एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। भर्ती कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवीण भाल के आदेश एवं एडम ऑफिसर कर्नल नवीन पराशर के निर्देशन में संपन्न हुई।लेफ्टिनेंट अमित राणा ने बताया कि प्रथम चरण में कक्षा 8 और 9 के विद्यार्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें दौड़, सिट-अप, पुश-अप और शारीरिक मापदंडों की जांच की गई। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा हुई। भर्ती प्रक्रिया में कुल 61 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 40 छात्र और 21 छात्राएं शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- लाठरदेवा हुण में एनसीसी जूनियर डिवीजन भर्ती दोनों चरणों में सफल रहने वाले 30 छात्र-छात्राओं का अंतिम चयन किया जाएगा। प्रधाना...