प्रयागराज, मार्च 3 -- दि मार्निंग वाकर्स की ओर से मंगलवार को आजाद पार्क स्थित विक्टोरिया मेमोरियल पर भोंरही होली उत्सव का आयोजन किया गया। संयोजक सुधीर कुमार गुप्त 'कक्कू भइया' की अगुवाई में विशाल वर्मा व जय प्रकाश द्विवेदी ने पूर्व आईजी केपी सिंह और पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल को अबीर-गुलाल लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. प्रकाश खेतान व गायिका रेनुराज सिंह ने होली गीतों की प्रस्तुति से समा बांधा तो वाकर्स के पदाधिकारी जमकर थिरके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...