गुड़गांव, मार्च 19 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने भोंडसी से रेलवे स्टेशन तक मेट्रो की डीपीआर तैयार करने की मंजूरी प्रदान की। यह डीपीआर राइट्स की तरफ से तैयार की जाएगी। 17.09 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो की डीपीआर तैयार करने की एवज में इस कंपनी को 1.41 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। गुरुवार को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने हरियाणा में मेट्रो मार्ग और नमो भारत ट्रेन मार्ग के तहत चल रहे कार्यों के तहत हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (एचएमआरटीसी) बोर्ड की बैठक ली। एचएमआरटीसी की तरफ से उन्हें बताया गया कि गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर दौड़ रही रैपिड मेट्रो में यात्रियों की संख्या में 13.55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह सार्वजनिक परिवहन की तरफ यात्रियों के बढ़ते विश्वास और स्पष्ट रूझान को दर्शाति है। अप्र...