गुड़गांव, जून 5 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। भोंडसी में अवैध रूप से पनप रही एक कॉलोनी में शुक्रवार को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने बुलडोजर चलाया। डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में तोड़फोड़ हुई। किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। करीब साढ़े तीन एकड़ में यह कॉलोनी विकसित हो रही थी। 18 मकानों के निर्माण के लिए डाली गई डीपीसी और चारदीवारी को तोड़ दिया। सड़क को उखाड़ दिया। इसके अलावा डिफेंस कॉलोनी में अवैध रूप से बन रही चारदीवारी को तोड़ा गया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...