भोंकानाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास
मिर्जापुर, मार्च 21 -- जमालपुर। बहादुरीपुर-डवंक संपर्क मार्ग पर जमालपुर मिल्की गांव के पास भोंकानाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास शनिवार को विधायक अनुराग सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि पुल बनने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करीब 2.84 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जाएगा। लंबे समय से ग्रामीण इसकी मांग कर रहे थे। पुल बनने से लोगों को अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.