भैसोड़ा में किसानों का उत्पीड़न तत्काल रोकें : वीरेंद्र सिंह
वाराणसी, अगस्त 21 -- वाराणसी, हिटी। चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा है कि दिन-रात कड़ी मेहनत करके परिवार पालने वाले किसानों का उत्पीड़न तत्काल बंद होना चाहिए। उन्होंने जिले के भैसोड़ा में बुधवार को हुई घटना के परिप्रेक्ष्य में कहा कि हिरासत में लिये गए किसानों को तत्काल रिहा करें। जिनके पास खेती के लिए भूमि नहीं है और जो काफी गरीब हैं, उन्हें पट्टे पर जमीन उपलब्ध कराई जाय।
किसानों की स्थिति चंदौली के जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश की राज्यपाल को भेजे पत्र में सांसद ने कहा कि जिस भूमि पर वर्षों से किसान खेती कर रहे थे, वहां से अचानक उन्हें हटाने और इस भूमि के भावी उपयोग के बारे में वास्तविक तथ्य जनता के सामने रखने चाहिए। इस मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच भी करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जबतक जांच पूरी नहीं हो जाती, भैसोड़ा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.