झांसी, जून 15 -- झांसी (मऊरानीपुर), कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव भंडरा में भैंसे चरा रहा वृद्ध अचानक धसान नदी में डूब गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। छह घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। गांव भंडरा निवासी सुखलाल पाल पशु पालक थे। सोमवार को दोपहर वह भैसें चराने धसान नदी किनारे गए थे। तभी भैंस पानी मे उतर गई। वह भी अंदर चल गए। इसी बीच पैर फिसलने से वह पानी में डूबते चले गए। घटना के बाद शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। यह भी पढ़ें- गंगा में स्नान कर रहा दिल्ली का छात्र डूबा , बचाने उतरे मामा को गोताखोरों ने बचाया नाती अंशुल पाल ने बताया कि दादा जी भैसें लेकर आए थे। हंकालने के दौरान नदी में डूब गए। वहीं सूचना पर देवरी चौकी शिवपाल सिंह गौर पुल...