गिरडीह, मार्च 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भैसूर पर अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ जबर्दस्ती करने का प्रयास किये जाने का आरोप लगा है। यह मामला पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो मिशन रोड का है। इस संबंध में पीड़िता बोड़ो मिशन रोड निवासी 24 वर्षीया की शिकायत पर पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बोड़ो मिशन रोड निवासी दर्शन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद रविवार को आरोपी को पुलिस ने न्यायिक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। पीड़िता का कहना है कि वह अपने घर में अकेले अपने तीन साल के छोटा बेटा के साथ रहती है। उसका पति ओड़िशा में काम करता है। उसका भैसूर दर्शन मंडल उसके घर में अकेले होने का फायदा उठाना चाहता है। शनिवार द...