बुलंदशहर, जनवरी 6 -- थाना क्षेत्र के गांव परतापुर में मंगलवार सुबह हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर चलती भैसा-बुग्गी पर गिर गया। तेज विद्युत करंट की चपेट में आने से भैसे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुग्गी में सवार ग्रामीण करंट से झुलस गया। बीबीनगर थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि परतापुर निवासी कुदरत अली मंगलवार सुबह अपने खेतों पर जा रहे थे। रास्ते में हाईटेंशन विधुत लाइन का तार टूटकर बुग्गी पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से कुदरत अली गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि भैंसे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने घायल को गुलावठी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...