बगहा, मई 8 -- बगहा,नगर प्रतिनिधि। बगहा पुलिस जिला के भैरोगंज थाना क्षेत्र के सहसराव गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की देर रात की है। शुक्रवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक सहसराव गांव निवासी जोगिंदर चौधरी के पुत्र सतीश कुमार (29) थे। सतीश कुमार ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों की नजर जब उस पर पड़ी तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना भैरोगंज थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही भैरोगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- विकास नगर में विवाहिता ने लगाई फांसी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। टीम ने घटनास्थल से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.