गोड्डा, मई 9 -- ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि । ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के तेतरिया माल पंचायत अंतर्गत बरैयाचक गांव स्थित भैरों सिंह, पिता स्वर्गीय वासुदेव सिंह अपने परिवार के साथ इन दिनों खुला आसमान के नीचे रहने को वेवश है।बताते चलें कि दिनांक 21 अप्रैल को भैरों सिंह के घर में दिन के लगभग 1:30 बजे अचानक आग लग जाने के कारण देखते ही देखते पूरा खपरेलनुमा घर जलकर राख हो गया था ।जिसके बाद पीड़ित परिवार के द्वारा अंचलाधिकारी ठाकुरगंगटी को लिखित आवेदन देते हुए आपदा राहत कोष से उचित सहायता प्रदान करने को लेकर गुहार लगाया गया था ।परंतु इतने दिन बीत जाने के बाद भी अंचल कार्यालय से अभी तक किसी प्रकार का कोई सहायता प्रदान नहीं की गई है ।पीड़ीत भैरों सिंह ने अंचलाधिकारी ठाकुरगंगटी को लिखित आवेदन देते हुए कहा कि मेरे घर में अचानक आग लग जाने के कारण आग इतनी भ...