बोकारो, जनवरी 6 -- राज्य बने 25 साल बीत गया लेकिन आज भी चंदनकियारी के भोजूडीह स्थित भैरव स्थान में सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है । महाभारत काल,तत्कालीन काशीपुर राज परिवार के साथ साथ प्राकृतिक सौन्दर्य का केन्द्र माना जाने वाला भैरव स्थान पर्यटन स्थल के रूप में विकसीत होने की लगभग सभी अहर्ता को पूरा कर रहा है परंतु स्थिति आज भी वैसा ही है जैसा पहले था। इस पवित्र स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसीत करने के सभी दावे,वायदे अभीतक खोखले साबित हो रहे हैं। प्रखंड व जिला प्रशासन आस्था का केन्द्र बाबा भैरव स्थान पहुंचने वालों के लिए स्वच्छ पेयजल,एक व्यवस्थित शौचालय तक नहीं बन पाया है । परिसर की नियमित साफ सफाई,गुप्त गंगा का जल निकासी के लिए नाली की व्यवस्था,जल पान भोजन व ठहरने की व्यवस्था का घोर अभाव है। विशेषकर जनवरी महिने में प्रथम जनवरी से 3...