बांका, फरवरी 23 -- बौंसी, निज संवाददाता। जदयू की प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को छापोलिका धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से भैरव मंडल को पुनः जदयू का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया। बताया गया कि श्री मंडल लगातार तीसरी बार इस पद पर निर्वाचित हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उन्हें निर्विरोध चुना और कहा कि उनके कार्यकाल में संगठन को मजबूती मिली है तथा क्षेत्र में पार्टी गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त हुई है। मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने भैरव मंडल को बधाई दी और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। निर्वाची पदाधिकारी की भूमिका में गौतम कामती, जदयू जिला प्रवक्ता द्वारिका मिश्रा एवं निरंजन प्रमाणिक मौजूद थे। इस अवसर पर बालमुकुंद कुशवाहा, शशि भूषण मंडल, नवनीत झा, बालकृष्ण मंडल, बाबूराम बास्...