फतेहपुर, फरवरी 27 -- धाता, संवाददाता। धाता के भुरचुनी गांव में जियालाल सिंह व सुशीला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के नेतृत्व में भैरव बाबा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सत्संग व कीर्तन की धुन में भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। भुरचुनी में करीब डेढ़ बीघा भूमि पर मंदिर 28 लाख और धर्मशाला 70-80 लाख का निर्माण कराया गया है। जहां पर गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीरामायण पाठ के साथ शुरुआत हुई थी। शुक्रवार को भजन कीर्तन और जयकारों की गूंज से मंदिर गूंजायमान हो गया। इस दौरान आसपास के ग्रामीण भक्त पहुंचे और पूजा अर्चना कर भैरव बाबा के दर्शन किए। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि धर्मशाला का निर्माण दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने तथा धार्मिक कार्यो, सत्संग, यज्ञ और समाज सेवा के उद...