भैरवी जलाशय के सपल्वे में पर्यटकों की जबरजस्त भीड़ उमड़ रही है
रामगढ़, मई 24 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी स्थित भैरवी जलाशय में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटकों की जबरजस्त भीड़ उमड़ रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि जलाशय का पूरा इलाका मिनी मेले में बदल चुका है। सपल्वे के झरने में गर्मी को लेकर प्रतिदिन पर्यटकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, ठंडे पानी में नहाने के लिए आ रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों की संख्या इतनी अधिक पहुंच रही है कि सपल्वे के ऊपर और नीचे पैर रखने की जगह नहीं बच रही है। स्नान के साथ साथ युवक-युवतियां सपल्वे के ऊंचे गार्डवाल से गहरे पानी में छलांग लगाकर खतरनाक करतब बाजी भी कर रहे हैं। वहीं युवक अपने दोस्तों के साथ सेल्फी लेते देखे गए। यह भी पढ़ें- यूपी के 5 खूबसूरत वाटरफॉल्स, मानसून में देते हैं जन्नत का एहसास--सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने खदेड़ा-- सपल्वे के झर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.