रामगढ़, मई 17 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के सोंटई गांव में रविवार को भैरवी जलाशय के विस्थापितों व प्रभावित रैयतों की बैठक हुई। जिसमें मुआवजा का भुगतान किए बिना नहर का निर्माण कार्य जबरन कराने का जोरदार ढंग से विरोध किया गया। कहा गया है कि नहर निर्माण के लिए की गई अधिग्रहीत भूमि का जब तक मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी जमीन का अधिग्रहण करीब बीस वर्ष पहले बेहद कम कीमत पर किया गया था। जिससे प्रभावित परिवार खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि भैरवी डैम का निर्माण कार्य एक दशक पूर्व पूरा हो चुका है। यह भी पढ़ें- सौंदा बस्ती में आदिवासी-हरिजन समाज की बैठक अब नहर का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप ...