उरई, मार्च 6 -- कालपी। भैया दूज के अवसर पर समाजसेवी संस्था घुमंतू हसन्तू क्लब के तत्वाधान में यमुना नदी के किनारे किला घाट कालपी में बिहारी जी मंदिर के प्रांगण में विशाल झांकी, होली मिलन समारोह, संस्कृतिक कार्यक्रम तथा मेले का आयोजन किया गया। पिछले 30 वर्षों से आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम में इस साल मुख्य अतिथि तौर पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने हिस्सा लिया। परम्परागत होली मेले के कार्यक्रम को विशाल रूप देने के लिए किला घाट, पातालेश्वर मंदिर, बिहारी जी मंदिर,काली देवी मंदिर आदि धर्म स्थलों में सजावट एवं रोशनी की व्यवस्था रही है। किला घाट कालपी के परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुये उपजिलाधिकारी ने कहा कि कालपी नगर में त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की गौरवशाली परम्परा...