गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने विद्या भारती की ओर से आयोजित क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए कई पदक झटके। प्रतियोगिता 29 से 31 अगस्त तक मथुरा में आयोजित हुई। विद्यालय के अंडर-14 वर्ग के भैया और बहन वर्ग के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, अंडर-17 भैया वर्ग के खिलाड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक विजेता दोनों खिलाड़ी अब अखिल भारतीय शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश राघव, प्रबंधक केशव कुमार और प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Hapur News: मथुरा शतरंज प्रतियोगिता में ब्रह्मादेवी स्...