पूर्णिया, मार्च 17 -- केनगर, एक संवाददाता। रविवार रात करीब आठ बजे केनगर थानाक्षेत्र के बाघमारा में भैंस से टकराकर बाइक सवार रेलवे कर्मी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान केनगर थाना क्षेत्र के बेलारिकाबगंज पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या तीन स्थित रिकाबगंज बालू घाट टोला निवासी शिवनारायण यादव के 36 वर्षीय पुत्र नवल किशोर यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नवल किशोर यादव पूर्णिया जंक्शन स्थित रेलवे स्टेशन में ग्रुप डी के पद पर कार्यरत थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नवल किशोर यादव रेलवे ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाघमारा के पास सड़क पर अचानक एक भैंस आ जाने से उनकी बाइक उससे टकरा गई। हादसे में...