मिर्जापुर, मई 3 -- हलिया। थाना क्षेत्र के पूर्वा औसान सिंह गांव में भैंस से टकराकर बाइक सवार दंपति जख्मी हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य हलिया में भर्ती कराया। प्रयागराज के मांडा खास थाना क्षेत्र के देवा दसवार गांव निवासी सूरज (32) अपनी पत्नी मनीषा (20)के साथ हथेड़ा गांव निवासी अपने साढ़ू राम सकल कोल के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां से वापस घर जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...