हाथरस, मई 1 -- ​सासनी। क्षेत्र के गांव सीकुर से अपने मायके आगरा जा रही एक महिला ई-रिक्शा पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अचानक रास्ते में एक भैंस ई-रिक्शा के सामने आ गई। जानकारी के अनुसार, मीरा पत्नी सोरन सिंह,उम्र करीब 65 वर्ष निवासी गांव सीकुर , शुक्रवार को अपने गांव से ई-रिक्शा में बैठकर मायके आगरा जाने के लिए सासनी आ रही थीं। जैसे ही ई-रिक्शा नानऊ रोड़ स्थित नया नगला के समीप पहुँचा, तभी अचानक सड़क पर एक भैंस सामने आ गई। भैंस से टकराते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।​इस हादसे में ई-रिक्शा सवार महिला मीरा को गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे राहगीरों ने घायल महिला को कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के ...