भैंस से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवक घायल
हरदोई, मई 20 -- बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के नया गांव घरेहरा पुल के पास मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर भैंस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। बघौली थाना क्षेत्र के गोपी पुरवा गांव निवासी सौरभ पुत्र मौलवी, तेजपाल पुत्र राधेलाल और गुलशन पुत्र दिनेश बाइक से बेनीगंज थाना क्षेत्र के लोधगढ़ी गांव अपनी बहन के घर जा रहे थे। नया गांव निवासी राजकरण पुत्र शंकरलाल अपने पशुओं को चराने के लिए घरेहरा नदी किनारे जा रहे थे। बताया गया कि बिना हेलमेट और तेज गति से आ रही बाइक अचानक भैंस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए और भैंस भी गंभीर रूप से चोटिल हो गई। प्रतापनगर चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.