गोरखपुर, मई 31 -- चौरीचौरा। थानाक्षेत्र के ग्राम आमकोल के बढई टोला निवासिनी सरिता साहनी ने पुलिस को प्रार्थना देकर कहा कि 21 म‌ई को गांव का सोनू यादव भैंस से उनके बोया हुआ सब्जी को चरा रहा था। मना करने पर गाली देते हुए लात से पेंट पर मार दिया। पुलिस को बताया कि उसे बचाने उनके पट्टीदार राजू भारती आए तो उन्होंने लाठी से मारकर सिर फोड़ दिया और घमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने सोनू यादव के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...