भागलपुर, मई 23 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के दियारा क्षेत्र के टोपरा स्थित बहियार में एक 11 वर्षीय बालक भैंस पर बैठकर उसे चरा रहा था। अचानक भैंस बिदक गई और बालक उस पर से गिरकर जख्मी हो गया। यह देख लोग दौड़े और उसे उठाकर तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...