चित्रकूट, मई 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। राजापुर थाना क्षेत्र स्थित बोड़ीपोखरी मुख्य मार्ग में नादिन कुर्मियान के पास सामने आई भैंस से ई-रिक्शा टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा से नीचे गिरकर घायल अधेड़ ने सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घायल रामबली की पहचान रैपुरा थाना क्षेत्र के मगरहाई गांव के मजरा बांधा निवासी अंकित कुमार ने बताया कि उसके पिता 55 वर्षीय रामबली शनिवार को सुबह राजापुर गए थे। वहां से वह ई-रिक्शा से वापस गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में बोड़ीपोखरी मार्ग पर नांदिन कुर्मियांन गांव के पास ई-रिक्शा के सामने अचानक भैंस आ गई। ई-रिक्शा के भैंस से टकराने पर रामबली नीचे गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक ने ग्रामीणों की मदद से घायल रामबली को सी...