भैंस लूट का आरोपी बदमाश से मुठभेड़ में गिरफ्तार
बदायूं, जून 2 -- भैंस लूट के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ बिनावर थाना क्षेत्र के बंद बड़े बाईपास पर हुई, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि भैंस लूट की वारदात में शामिल एक बदमाश लूटी गई भैंस लेकर निकलने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति भैंस लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर जानलेवा नीयत से फायरिंग कर दी। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में एक सिपाही गोली लगने से घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.