भैंस लदी पिकअप बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौत
श्रावस्ती, जून 26 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। भैंस लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर भोजपुर मोड़ के पास बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में पिकअप के पीछे बैठे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शेषराज (25) पुत्र श्यामसुंदर, निवासी ललईपुरवा, दाखिला खैरी कला, पोस्ट परशुरामपुर, कोतवाली भिनगा को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक शेषराज संतकबीरनगर के नारायनपुर से भैंस खरीदकर पिकअप वाहन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान इकौना थाना क्षेत्र के भोजपुर मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.