हिन्दुस्तान संवाददाता, अगस्त 26 -- बिहार में भैंस के असली मालिक का पता लगाने के लिए उसका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। दरअसल गया जी के आईजी विकास वैभव ने मामले में डीएनए कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल को जांच में तेजी लाने को कहा। जिससे भैंस के वास्तविक मालिक का पता चल सके। जांच के बाद ही भैंस उसके मालिक को सौंपा जाएगा। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले मोहड़ा के सेउतर के रहने वाले सूरज यादव की भैंस कहीं चली गई। कुछ दिनों बाद वह उपथू के महाचक गांव पहुंच गई। यहां नौरंगा टोली में प्रकाश मांझी ने उसे अपने पास रख लिया। कुछ दिनों बाद सूरज को पता चला की उसकी भैंस सेउतर के नौरंगा में है। खोजते हुए वह नौरंगा पहुंचे और भैंस चोरी का मामला दर्ज कराया। अतरी थाना पुलिस ने भैंस को पहले थाना मंगवाया और बाद में सूरज यादव को...