गोरखपुर, जून 14 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के फरेनिया गांव में एक भैंस के गंभीर रूप से झुलसने का मामला सामने आया है। पशुपालक महेश मौर्य का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात में कमरे के जंगले से तेजाब या ज्वलनशील पदार्थ जैसा तरल भैंस पर फेंक दिया। देर रात भैंस के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो उसके शरीर पर जलने के निशान मिले। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...