वाराणसी, अप्रैल 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। चुर्क चौकी क्षेत्र के रौंप गांव में शुक्रवार की सुबह तालाब में भैंस निकालने गए एक अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। उसकी भैंस चरने के दौरान तालाब में चली गई थी।चुर्क चौकी क्षेत्र के रौप गांव निवासी 50 वर्षीय राजेन्द्र यादव पुत्र चंदन यादव शुक्रवार की सुबह अपनी भैस को लेकर चराने के लिए गांव स्थित तालाब की तरफ गया था। उसकी भैंस चरते चरते तालाब में चली गई। भैंस को निकालने के लिए वह भी तालाब में चला गया। वह तालाब में उतरकर अपनी भैस को निकालने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। यह भी पढ़ें- मछली पकड़ने के दौरान बांध में डूबने से मछुआरा की मौत गहरे पानी में जाने के कारण वह उसी में डूब गया। उसे डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.