पूर्णिया, जून 17 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र के दमगढ़ा गांव निवासी 40 वर्षीय प्राईवेट अमीन रमन कुमार यादव की बुधवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह दमगढ़ा निवासी रघुनाथ यादव के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार रमन कुमार यादव बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से भैंस को चारा खिलाने के लिए निकले थे। सुबह करीब आठ बजे उनकी भैंस बड़हारा कोठी थाना क्षेत्र के आलूबथान वार्ड संख्या-9 स्थित एक तालाब में चली गई। भैंस को बाहर निकालने के लिए रमन तालाब में उतरे लेकिन गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना के समय उनकी पत्नी सरिता देवी भी नाश्ता लेकर वहां पहुंची थीं। यह भी पढ़ें- भैंस निकालने के दौरान तालाब में डूबे प्राइवेट अमीन की मौत काफी देर तक रमन के बाहर नहीं आने पर लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान तालाब में उनका शव तैरता दिखाई दि...