भागलपुर, जून 19 -- अमोद कुमार तिवारी की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कबेला पंचायत के नाश धार में भैस धोने के दौरान डूब रहे एक भाई क़ो बचाने में दुसरे भाई की डूबने से मौत हो गई I मृत बालक कबेला गांव निवासी रामचंद्र राय का 12 वर्षीय पुत्र दिव्यांम उर्फ़ उत्कर्ष कुमार बताया जा रहा है I वहीं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दुसरे भाई दिवयांश कुमार क़ो सुरक्षित निकाल लिया गया I प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीवब नौ बजे दिव्यांम उर्फ़ उत्कर्ष व दिव्यांश दोनों भाई कबेला पंचायत के झबरा बहियार स्थित नाश मोड़ के पास धार में भैस नहलाने गया था I भैस नहलाने के दौरान दिव्यांम व दिव्यांश गहरे पानी में चले गए। अपने सहोदर भाई क़ो डूबता देख दूसरे भाई दिव्यांम उर्फ़ उत्कर्ष ने अपने भाई क़ो बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी I दोनों भाई डूबने लगा I दोनो...