शामली, मई 30 -- चौसाना। भड़ी स्थित यमुना नदी में भैसा को नहलाने के लिए गए चार युवको मे से एक युवक की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गयी। साथी युवको ने डूबते युवक को बचाने का प्रयास किया तो लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हादसे के बाद युवको ने परिजनो को हादसे की जानकारी दी। गोताखोरों को बुलाया गया। घंटों बाद युवकों ने युवक का शव तलाश किया। दो घंटे के बाद चौसाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद बिडौली से गोताखोरो को एक दल भडी बुलाया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरो ने युवक के शव को तलाश कर बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव जिजौला निवासी आरिश (20) पुत्र शहजाद अपने साथियों आवेश,इकरार व समीर के साथ भैसों को नहलाने के लिए भडी की यमुना नदी पर गया था। उसी दौरान आरिश गहरे नदी में ड...