इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- बकेवर। पुलिस ने शनिवार रात गश्त के दौरान भैंस चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की भैंस बेचने की रकम, एक पिकअप, तमंचा और चाकू बरामद किया है। सीओ रामदवन मौर्य ने बताया कि थानाध्यक्ष विपिन मलिक अपनी टीम के साथ निबाड़ी कला-पेवली मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस को कुचलने का प्रयास करते हुए वाहन भगा दिया। पीछा करने पर पिकअप उबड़-खाबड़ रास्ते में फंस गई, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- कटिहार: देसी कट्टा, दो कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम खटीक निवासी अहेरीपुर और रनवीर सिंह निवासी मे...