पूर्णिया, जून 24 -- हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मरंगा थाना कांड संख्या 215/26 में नामजद आरोपी गोआसी निवासी संतानू कुमार पासवान एवं लड्डू कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर भैंस चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया। मामले की आगे की जांच जारी है। यह भी पढ़ें- भैंस चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल यह भी पढ़ें- मुठभेड़ के बाद पशु चोर गिरोह का एक और सदस्य बंदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...