कौशाम्बी, दिसम्बर 18 -- सरायअकिल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार सुबह भैंस चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अहमदपुर असरौली निवासी शाहिल सिद्दीकी व एयरपोर्ट के पीपल गांव निवासी शहजाद सिद्दीकी को बकोढ़ा तिराहा के समीप से पकड़ा गया है। आरोपियों द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक वह कौशाम्बी और प्रयागराज में घूम-घूमकर भैंस चोरी करने का काम करते थे। 20 दिन पहले प्रयागराज के लालापुर थाना क्षेत्र के अमिलिया से एक व 10 दिन पहले चरवा के काजू से दो भैंस चुराई थी। आरोपियों के पास से बरामद पिकअप को सीज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...