भैंस चोरी की प्राथमिकी दर्ज
सासाराम, अप्रैल 21 -- दिनारा। भानस थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में भैंस चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसे लेकर पीड़ित द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष विजय बैठा ने बताया कि भैंस चोरी को लेकर विश्रामपुर निवासी स्व. जागा खरवार के पुत्र सुंदर खरवार के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि शुक्रवार रात में गांव के बाहर अपने दालान पर रोज की तरह दो भैंस व एक पाड़ी बांधा था। मां की तबीयत खराब होने की वजह से गांव में स्थित अपने घर चला गया था। शनिवार की सुबह आया तो भैंस व पाड़ी नहीं थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.