शामली, फरवरी 16 -- थाना भवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर से चोरी की गई भैंस व कटिया के मामले में पुलिस ने आरोपी दो चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनसे भैंस व कटिया के अलावा चाकू व चोरी में प्रयोग किया गया टेंपो भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हाजी बिलाल पुत्र अस्लुप निवासी भैसानी इस्लामपुर ने थाने में तहरीर दी थी कि पीड़ित के घेर से अज्ञात चोरो ने उसकी भैंस व कटिया चोरी कर ली। मामले को लेकर थानाभवन पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जाँच प्रारम्भ कर दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में जांच के चलते उ.नि. दीपचन्द ने पुलिस टीम के साथ जांच करते हुए दो आरोपियों फैजान पुत्र इमरान निवासी ग्राम बघरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर व फिरोज पुत्र मुस्तकीम निवासी मौ. न्याजूपुरा को ...