एटा, मार्च 29 -- एटा, दिन-दहाड़े भैंस चोरी कर ले जाते समय पशुपालक ने देख लिया और ग्रामीणों की मदद से चोरों का पीछा किया। पीछा करते हुए ग्रामीणों ने तीन चोरों को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद तीनों को पुलिस को सौंप दिया। भैंस भी बरामद हो गई है। तीनों चोर, गाड़ी को पुलिस अपने साथ ले गई। पशुपालक ने चोरों के विरूद्ध तहरीर दी है। थाना जलेसर के गांव नगला अन्नियां निवासी कप्तान सिंह ने बताया कि घेर में पेड़ के नीचे भैंस बंधी हुई थी। रविवार दोपहर को चोर आए और भैंस को खोलकर गाड़ी में लाद लिया। पीड़ित ने भैंस चोरी करते समय देख लिया और शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और गाड़ी का पीछा किया। बताया जा रहा है कि गांव नगला धनु के पास गाड़ी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। चोरों ने मौके से भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने तीनों चोरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.