लखीमपुरखीरी, जून 21 -- भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पढुआ पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। चोरों की निशानदेही पर चोरी की गई दो भैंस भी बतामद की गई हैं। एसओ मोहित पुण्डीर के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों के नाम अमित कुमार निवासी प्रीतम पुरवा कोतवाली निघासन और गुलाम निवासी पठानपुरवा थाना पढुआ बताए गए हैं। दोनों को ढखेरवा निघासन हाइवे पर कटहा मोड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। इनके पास से दो अवैध 315 बोर तमंचे और तीन कारतूस बरामद की गईं हैं। साथ ही चोरी की दो भैंसें भी बरामद हुई हैं। एसओ पुण्डीर ने बताया कि गुलाम पर जनपद के कई थानों पर 17 मुकदमें दर्ज हैं जबकि आरोपी अमित कुमार पर चार मुकदमें दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- जिला पुलिस केंद्र में 273 जवानों का प्रशिक्षण संपन्न कार्रवाई के दौरान एसओ मोहित पुण्डीर के अलावा एसआई...