मेरठ, मार्च 7 -- परतापुर क्षेत्र में लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर डेयरी से चोरी की तीन भैंस बरामद की हैं। आरोपियों पर मेरठ के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर आरोपियों ने पशु चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एहसान उर्फ हकला निवासी दुन्नी पार्षद वाली गली, जाकिर कॉलोनी थाना लोहियानगर, साजिद हकला निवासी दुन्नी पार्षद वाली गली जाकिर कॉलोनी थाना लोहियानगर, इरफान निवासी गली नंबर 32 न्यू इस्लामनगर लक्खीपुरा थाना लोहियानगर और इरशाद निवासी गली नंबर 27 न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.