अलीगढ़, जून 11 -- n अकराबाद थाना पुलिस ने किया खुलासा, चोरी गईं दो भैंस कीं बरामद n घटना में प्रयुक्त मैक्स गाड़ी, तमंचा, 69 हजार की नकदी भी मिली यह भी पढ़ें- भैंस चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर दबोचे अकराबाद, संवाददाता। थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय भैंस चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इनके पास से चोरी की दो भैंसें, घटना में प्रयुक्त महिंद्रा मैक्स गाड़ी, 69 हजार की नकदी, एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया गया है।घटनास्थल की जानकारी एसपी देहात मनीष कुमार मिश्र ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पांच जून को थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव दुम्हैरा में दो भैंस चोरी हुई थीं। इससे पहले 14 मई को गांव मनीपुर में भी एक भैंस व उनके पड़ोसी की दो भैंस चोरी हो जाने के संबंध में...