आरा, मई 8 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में दो आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में भैंस चोरी कर ले जा रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पूछताछ के क्रम में मामला संदिग्ध होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जहां पुलिस के समक्ष दोनों आरोपियों ने चोरी की बात कुबूल की। आरोपियों की पहचान एकवारी गांव निवासी नसीम साईं का पुत्र आजाद व विक्रमगंज के मोइनगोला निवासी इस्तेयाक खलीफा का पुत्र इम्तियाज खलीफा के रूप में हुई है। उक्त मामले की पुष्टि करते हुए अपर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...