महाराजगंज, फरवरी 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई। जंगल किनारे भैंस चरा रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग पर एक युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार फरसा से जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर अन्य चरवाहों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल बुजुर्ग को आनन-फानन में सीएचसी रतनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। आरोपी विजय लाल यादव बीते दिसंबर माह में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने उसे नेपाल से बरामद भी किया, लेकिन वह दोबारा लड़की को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के भाई, भाभी व चाचा को अपहरण व साजिश के आरोप में जेल भेज दिया है। इसी बात से खुन्नस खाया आरोपी जंगल में छिपकर परिजनों पर हमले की ताक में थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.