लखीमपुरखीरी, जून 3 -- दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मैलानी रेंज की वन चौकी भरिगवां में भैंस चराने गए युवक संदिग्ध हालत में जख्मी हो गया। परिवार और गांव के लोग इसे बाघ का हमला बता रहे हैं, जबकि वन विभाग घटना से इनकार कर रहा है। विभाग का कहना है कि बताए जा रहे घटनास्थल पर किसी भी वन्यजीव के पगमार्क नहीं मिले हैं और न ही खून ही पड़ा मिला है। घायल युवक को गोला सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने गम्भीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मैलानी रेंज के भरीगवां निवासी संजय यादव (32) पुत्र रामसिंह यादव बुधवार को गांव के उत्तर दक्षिण खेतों की तरफ भैंस चराने गया था। यह भी पढ़ें- खेत में फूल तोड़ रहे किसान पर लकड़बग्घे का हमला, घायल जहां वह संदिग्ध हालत में जख्मी हो गया। उसके सीने पर गहरा घाव है। आनन फानन में संजय ...