लखनऊ, मई 21 -- सर फाइल फोटो है सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में बुधवार शाम भैस चराने गए अधेड़ सई नदी में डूब गया। देर रात घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। अधेड़ के कपड़े व डंडे नदी किनारे मिले। देर रात अधेड़ का शव नदी में मिला।बंथरा के हरौनी गांव निवासी सुनील कुमार रावत (49) किसान था। परिवार में पत्नी सुनीता और दो बेटे शनि व समर हैं। मृतक के छोटे भाई अनिल ने बताया कि बुधवार शाम को वह अपनी भैंस को चराने घर से निकला था। देर शाम तक घर न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। जब परिजन पहुंचे तो सुनील के कपड़े और डंडा नदी किनारे रखे हुए थे। परिजनों को संदेह हुआ तो दो-तीन लोग नदी में उतरे। रात करीब 11 बजे सुनील का शव नदी में मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...