हरदोई, दिसम्बर 15 -- हरपालपुर। भैंस चराने गए चरवाहा की गंगा नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया। अरवल थानाक्षेत्र के जिगनी जसमई गांव निवासी नीलू सोमवार की सुबह पिता के साथ भैंस चराने गया था। वहां पर कपड़े उतार कर पास में बह रही गंगा में नहाने चला गया। इस दौरान नदी के गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। आसपास खेतों पर मौजूद ग्रामीणों ने युवक को बचाने का प्रयास किया पर वे असफल रहे। घटनास्थल से 500 मीटर दूर ग्रामीणों ने नीलू का शव बरामद किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची अरवल थाना पुलिस ने युवक मौके से शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पांच भाई और एक बहन में चौथे नंबर का अविवाहित था। पिता के साथ खेतीबाड़ी के कामों में हाथ बटाता...